फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फ्री कॉल में घर बैठे मिलेंगे मिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिीशियन

Tue, 31 May 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
अब एक फोन से ‌मिलेगी सु‌विधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू शहर में अब एक फ्री कॉल में घर बैठे मिस्त्री, प्लंबर और इलेक्ट्रिीशियन  मिलेंगे। आजीविका मिशन केंद्र से यह सुविधा कुल्लू के लोगों को मिलेगी। नगर परिषद की ओर से एनयूएलएम के तहत यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है। केंद्र स्थापित होने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के द्वार खुलेंगे। वहीं, लोगों को घरद्वार सुविधा मिलेगी। एनयूएलएम के तहत कुल्लू में शहरी आजीविका मिशन केंद्र खोलने के लिए सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


केंद्र में सर्विस प्रोवाइड करवाने के लिए कोई भी इच्छुक अपना पंजीकरण करवा सकता है। वर्तमान में 119 लोगों ने शहरी आजीविका मिशन के तहत सर्विस प्रोवाइड करवाने की इच्छा जाहिर की है। जिनमें से करीब 34 ने प्रशिक्षण भी हासिल किया है। इच्छुक लोग किसी भी ट्रेड के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ट्रेड में इलेक्ट्रिीशियन, प्लंबर, फीटर, नर्स, मोटर मैकेनिक, टीवी मैकेनिक, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हॉर्डवेयर समेत अन्य शामिल हैं। उक्त ट्रेड में से कोई भी काम होने पर नगर परिषद द्वारा जारी नंबर पर एक कॉल में सर्विस प्रोवाइडर उपलब्ध होगा।

सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करने के लिए उपभोक्ता को रुपये भी चुकता नहीं करने होंगे। इसके लिए नगर परिषद द्वारा टोल फ्री नंबर रखा जा रहा है। बीस हजार से अधिक आबादी वाले कुल्लू शहर में छोटे से कार्य के लिए लोगों को दुकानों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन शहरी आजीविका मिशन के स्थापित होते ही चुटकियों में घर बैठे ही सर्विस मिलेगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि शहरी आजीविका मिशन केंद्र को स्थापित करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इच्छुक सर्विस प्रोवाइडर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। केंद्र के लिए नंबर टोल फ्री करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें