फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में वीकेंड पर फीका कारोबार, कम पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में इस वीकेंड कम संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इस सप्ताह पर्यटन कारोबार ठंडा पड़ गया है। वीरवार और शुक्रवार को दो दिन में करीब एक हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि पिछले सप्ताह एक ही दिन में लगभग तीन हजार पर्यटक वाहन आए थे। पर्यटक वाहनों की संख्या में आई गिरावट का असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


इस सप्ताह मनाली पहुंचने वाली वोल्वो बसों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार वोल्वो बसों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम बताई जा रही है। पर्यटकों की आवाजाही कम होने से होटल कारोबारियों को भी अपेक्षित कारोबार नहीं मिल पा रहा है। होटल कारोबारी सुमित ठाकुर और इंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस बार वीकेंड फीका चल रहा है। पिछले सप्ताह के मुकाबले पर्यटकों की आमद कम हुई है, जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। संवाद

रोहतांग दर्रा पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें