फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नगर परिषद मनाली ने छह और सात वार्ड से हटाए अवैध कब्जे

Wed, 07 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को भी जारी रहा अभियान, दो दर्जन रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

डिस्पोजल और प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के भी किए चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। नगर परिषद मनाली का अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। नगर परिषद ने वार्ड नंबर 6 और 7 में अवैध रूप से लगाई रेहड़ी-फड़ी हटा दी हैं। कई लोगों का सामान भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद ने लगभग दो दर्जन कब्जे हटाए। गौरतलब है कि कुछ दिनों से नगर परिषद ने अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया है। पहले नगर परिषद ने मालरोड में अवैध रूप से कारोबार करने वालों को खड़ेदा। आईबैक्स चौक, वन विहार के गेट से पुलिस थाना तक सड़क के दोनों ओर अधिकृत रूप से रेहड़ी, ठेले लगाने वाले हटाए। बुधवार को नगर परिषद मनाली के कर्मचारियों ने उपरोक्त वार्डों में याक चौक से नवीन पार्किंग फुटपाथ क्षेत्र में लगाए गए अनधिकृत रेहड़ी-फड़ी को हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान डिस्पोजल और प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के चालान भी किए गए। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि नगर परिषद ने यह कार्रवाई शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण-मुक्त रखने के उद्देश्य से की। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें