व्यावसायिक परिसर कुल्लू में आवंटित होगी तीन दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा कुल्लू व्यावसायिक परिसर कुल्लू की तीन दुकानों का आवंटन होना है। दुकानों के लिए आवेदन करने की तिथि को नगर परिषद कुल्लू ने बढ़ा दिया है। नगर परिषद ने पहले 30 जनवरी तक आवेदन जमा करने का समय रखा था।
अब दुकानों को लीज पर लेने के लिए आवेदन पांच फरवरी तक किए जा सकते हैं। इसके बाद नगर परिषद की ओर से नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सबसे अधिक बोली लगाने वालों को दुकानें आवंटित की जाएंगी। गौर रहे कि ढालपुर क्रिकेट मैदान के साथ पांच करोड़ रुपये की राशि से अंतरराष्ट्रीय दशहरा कुल्लू व्यावसायिक परिसर तैयार किया है। इसमें ढालपुर मैदान की तरफ दर्शकों के बैठने के लिए स्टैंड और दूसरी तरफ दुकानें बनाई गई हैं। इन दुकानों को लीज पर देने के लिए नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। नगर परिषद कुल्लू के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा कुल्लू व्यावसायिक परिसर कुल्लू की तीन दुकानों के लिए आवेदन पांच फरवरी तक किए जा सकते हैं। इसके बाद नगर परिषद कुल्लू की ओर से आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।