फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीपीपी मोड पर बनेगा बहुमंजिला भवन, मंजूरी के लिए भेजी फाइल

Mon, 25 Dec 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खोरीरोपा-हनुमानी बाग में बनने वाले बहुमंजिला भवन को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर बनाया जाएगा। शहर के इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए नगर परिषद ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसकी फाइल बनाकर स्वीकृति के लिए शहरी विकास विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन

कुल्लू शहर की यह बड़ी परियोजना है, अब इसकी मंजूरी का इंतजार है। कुछ महीने पहले खोरीरोपा-हनुमानीबाग में एमआरएफ साइट के सामने प्रशासन ने कब्जों को हटाया। इसके बाद करीब नौ बीघा भूमि को समतल करके इसे पार्किंग के लिए तैयार किया गया। नगर परिषद ने यहां पर बहुमंजिला भवन और पार्किंग बनाने के लिए इस भूमि को अपने नाम किया।
भूमि नगर परिषद के नाम होने के बाद बहुमंजिला भवन और पार्किंग के लिए फाइल स्वीकृति के लिए भेजी। बहुमंजिला भवन में शाॅपिंग माल भी बनना है। खास बात यह है कि यहां पर 500 गाड़ियों की पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे कुल्लू-मनाली के सबसे नजदीक शहर में यह पार्किंग होगी। इस परियोजना का बजट करीब 200 करोड़ है। बहुमंजिला भवन की करीब पांच मंजिलें होंगी। इन दिनों पार्किंग वाले क्षेत्र में मलबा डालकर इसे ऊंचा किया जा रहा है ताकि बाढ़ आदि का खतरा न रहे।
इस संबंध में नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से बहुमंजिला भवन और पार्किंग को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्हाेंने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के तहत इसका निर्माण होगा।


...
यह शहर का बड़ा प्रोजेक्ट है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर बनने वाले बहुमंजिला भवन और पार्किंग में योजना के साथ हर चीज तैयार की जाएगी। लोगों को बहुमंजिला भवन और पार्किंग बनने से सुविधा मिलेगी।
-चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
...

ढालपुर पहुंचने के लिए लगेगी लिफ्ट
बहुमंजिला भवन के पास ढालपुर पहुंचने के लिए लिफ्ट लगेगी। मिनटों में लोग खोरीरोपा से ढालपुर पहुंच सकेंगे। वर्तमान में लोगों को ढालपुर आने के लिए सरवरी से लोअर ढालपुर या सरवरी से हनुमानी बाग होकर आना पड़ता है। लिफ्ट लगने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें