फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुकुल-स्मृति बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Sat, 13 Dec 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को नवाजा, चेहरों पर मुस्कान
विज्ञापन

रूमसू विद्यालय में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय रुमसू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव राजीव किमटा मुख्यातिथि रहे।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत स्कूली विद्यार्थियों ने मंच पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें विद्यार्थियों ने समूहगान, मनमोहक कुल्लवी नाटी (पारंपरिक कुल्लू नृत्य) और शिक्षाप्रद नाटकों का प्रदर्शन किया। इनमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र कुल्लवी फैशन शो रहा। इसके माध्यम से बच्चों ने अपनी स्थानीय संस्कृति का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों और सामाजिक कार्यों में आगे रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से खेलकूद, सामाजिक कार्य और अपनी समृद्ध स्थानीय संस्कृति को संजोए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे जीवित रखना युवा पीढ़ी का कर्तव्य है। उन्होंने शैक्षणिक, खेलों और गैर-शैक्षणिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें महक, कनिका, जिन्नत, माइकल, स्मृति, लविश, मीनाक्षी, विनीता, दिव्या, सुहानी, आदित्य, प्रद्युमन, नीरजा, आयुष, पवन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें