फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पड़ेई गांव के सुशील ने फतेह की कंचनजंगा चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी पर भारतीय सेना के जवान ने फहराया तिरंगा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी के पड़ेई गांव के सुशील कुमार ने कंचनजंगा चोटी फतह की है। बतौर हवलदार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे सुशील कुमार की इस कामयाबी के बाद घाटी में खुशी का माहौल है। सुशील कुमार ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान की टीम के सदस्य के रूप में भारत के सबसे ऊंचे और दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जंबाल ने किया। इसे राष्ट्रीय मिशन हर शिखर तिरंगा के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर में सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। सुशील सेना के एक अनुभवी पर्वतारोही हैं। सुशील कुमार का कहना है कि कुल्लू जिले के अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें