फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आयुष अस्पताल और एनएचपीसी पिरयोजना के बीच एमओयू साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-2 ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और सतत विकास (एसडी) पहल के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परियोजना प्रबंधन ने जिला आयुष अस्पताल कुल्लू में आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के तहत अस्पताल को तीन लाख रुपये मूल्य के आवश्यक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए जाएंगे। कंपनी अधिनियम 2013 के तहत अपनी विकासात्मक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एनएचपीसी के प्रतिनिधि के रूप में समूह वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) आनंद कुमार सिंह और जिला आयुष अस्पताल की प्रभारी डॉ. मनुबाला गौतम ने इस समझौते पर सहमति जताई। अस्पताल में नए उपकरण उपलब्ध होने से न केवल कुल्लू जिला, बल्कि लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी के मरीजों को भी बेहतर और आधुनिक आयुष चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें