प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आई फाउंडेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में झनियार गांव के अग्नि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्रीनबेरी आरकेजी वेलफेयर फ़ाउंडेशन नारकंडा आगे आई है। 15 परिवारों को पांच लाख रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई।
17 प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 31,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गई। साथ ही गांव के मंदिर की मरम्मत के लिए 51,000 की अतिरिक्त राशि भी दी गई। फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता और हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी राहत राशि वितरण के लिए झनियार गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल भी जाना।
फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहेगी। इस दौरान एपीएमसी जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत नोहांडा के प्रधान अंकुश शलाठ, भीमा देवी, लता देवी, वार्ड सदस्य कैलाश चंद, बेली राम, कारदार प्रताप सिंह, दीपा देवी, प्रेमा देवी, ब्रिज लाल, रेलू राम, डाबे राम, शिव राम, जीवन लाल, दीना नाथ, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।