फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 800 से ज्यादा लोगों ने मिलकर गाया वंदे मातरम

Fri, 07 Nov 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल सदन में हुआ भाजपा का वंदे मातरम की रचना की 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम
विज्ञापन

एक गीत नहीं, अखंड भारत की आत्मा है वंदे मातरम : परमार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल सदन में शुक्रवार को जिला भाजपा का वंदे मातरम की रचना की 150 वीं वर्षगांठ पर मंडी संसदीय क्षेत्र का कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी, विधायक एवं पूर्व मंत्री विपिन परमार ने की।
वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ। 800 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का वाचन किया।
प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री विपिन परमार ने कहा कि वंदे मातरम जैसी महान रचना ने न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट किया था बल्कि उनमें नई ऊर्जा का संचार किया था। इस वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम की रचना की और 1896 में रवींद्र नाथ टैगोर ने इसका सार्वजनिक वाचन किया। देखते ही देखते यह मां भारती के सपूतों के लिए मां के प्रति समर्पण का भाव बन गई। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, अपितु अखंड भारत की आत्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि भारत को आजाद करने में करोड़ों राष्ट्र भक्तों के बलिदान को कभी नहीं भूला जा सकता। इस कार्यक्रम में शामिल होना ही अपने आप में गर्व और हर्ष का विषय है। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने अतिथियों का स्वागत किया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, मंडी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह ग़ांधी, विधायक सरकाघाट दलीप ठाकुर, भाजपा महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, प्रियंता शर्मा, युवराज बोध, नरोत्तम ठाकुर, अखिलेश कपूर, भीमसेन शर्मा, दानवेंद्र सिंह, धनेश्वरी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें