फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 70,000 से अधिक सैलानी पहुंचे कुल्लू-मनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष के जश्न के लिए मनाली और कुल्लू में पर्यटकों का मेला लग गया है। कुल्लू-मनाली में लगभग 70,000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। तीन दिन में अकेले मनाली में ही पांच हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। 100 से अधिक वोल्वो बसें भी पहुंचीं। मणिकर्ण, बंजार, जिभी आदि इलाकों में भी हजारों पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार 29 दिसंबर सुबह तक 1,260, 30 दिसंबर सुबह तक 1,600 और 31 दिसंबर सुबह तक 2,266 वाहन मनाली पहुंचे। इसके अलावा वोल्वो बसें और हिमाचल के वाहनों में भी भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंचे है।
नववर्ष को देखते हुए मनाली से लेकर अटल टनल रोहतांग, मणिकर्ण घाटी के कसोल, मणिकर्ण, बंजार, जिभी, सोझा और जलोड़ी में दिनभर पर्यटकों की चहल कदमी रही।
सैलानियों ने खूब मस्ती की। क्रिसमस की अपेक्षा नववर्ष के जश्न के लिए मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या कम आंकी जा रही है। बावजूद मनाली में मालरोड और पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिली। मनाली में बड़े होटलों के 80 से 90 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। पर्यटन निगम के होटल भी पैक चल रहे हैं।
विज्ञापन

मनाली में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका रही। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली में यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पर्यटन विकास निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि नववर्ष के लिए निगम के होटल पैक हैं।
.....
जश्न के लिए थे खास इंतजाम
नववर्ष का जश्न मनाने के लिए होटलों और रेस्तरां में खास इंतजाम किए थे। शाम पांच बजे के बाद जश्न का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। होटलों में कहीं लाइव म्यूजिक तो कहीं डीजे का इंतजाम किया गया था। नववर्ष का जश्न मनाने आए पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें