फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आज कुल्लू पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1 जनवरी से दो दिवसीय कुल्लू प्रवास पर रहेंगे। वह एक जनवरी को मनाली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

दो जनवरी को राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल का मनु रंगशाला में विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री एक जनवरी को कुल्लू दौरे पर पहुंचेगे। वह मनाली विधानसभा क्षेत्र में बबेली से जिंदौड़ के लिए बनने वाली 8.3 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास, 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी सब्जी मंडी बंदरोल का लोकार्पण करेंगे।
बंदरोल-दीदारी-शरण सड़क का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रायसन में ब्यास पर बने 80 मीटर लंबे डबललेन पुल का उद्घाटन करने के उपरांत यहीं से चक्की नाला पर 21.75 मीटर लंबे पुल, जगतसुख नाले पर 30 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। फलाइण से ग्राहण के लिए बनने वाली तीन किलोमीटर सड़क का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

सीएम कटराईं गांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। उसके बाद वह सजला में आयुष स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री एक जनवरी को ही पतलीकूहल में विवेकानंद पुस्तकालय, नेहरु कुंड में ईको फ्रेंडली मार्केट का लोकार्पण और ब्यास पर नेहरु कुंड में बने 75 मीटर लंबे पुल को जनता को समर्पित करेंगे।
परिधि गृह में लोगों की शिकायतों को भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री दो जनवरी को विंटर कार्निवल परेड की झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और दोपहर 02:00 बजे मनु रंगशाला में पांच दिवसीय राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल का शुभारंभ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें