फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड में मनाली पहुंचे 1500 से अधिक पर्यटक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग के लिए रोजाना जा रहे 100 से अधिक पर्यटक वाहन
विज्ञापन

मनाली में धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा पर्यटन कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में खूब रौनक देखने को मिली। दो दिन में मनाली में 1500 से अधिक पर्यटक पहुंचे। इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मनाली मालरोड के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिल रही है। हालांकि अभी भी अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे हैं। नवरात्रों के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। रोहतांग के लिए रोजाना 100 से अधिक वाहन जा रहे हैं।
मनाली और लाहौल का पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। जुलाई और अगस्त की अपेक्षा सितंबर में पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मनाली में ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इस सप्ताह यह आंकड़ा दो दिन में 1500 से अधिक पहुंचा है। शुक्रवार को 850 और शनिवार को यह आंकड़ा 750 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 50 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंचे। टेंपो ट्रेवलर भी काफी संख्या में मनाली आ रही हैं। होटलों की आक्यूपेंसी बढ़ गई है। बड़े होटलों में 25 से 35 प्रतिशत कमरे बुक हैं। नवरात्र और दशहरा के दौरान इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि मनाली मे पर्यटक बढ़ रहे हैं। दशहरा सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में मनाली में और पर्यटक बढ़ने की उम्मीद है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि पर्यटक बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें