कुल्लू के देव सदन में दशहरा उत्सव के लिए आयोजित ऑडिशन में भाग लेते कलाकार।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में प्रस्तुति देने के लिए कलाकार ऑडिशन देने पहुंच रहे हैं। अब तक 400 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को प्रदेश के कलाकारों के लिए ऑडिशन का आखिरी दिन था। देव सदन कुल्लू में चल रहे ऑडिशन में शनिवार सुबह से कलाकारों ने मोर्चा संभाला।
शाम तक 150 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि देव सदन में पांच अक्तूबर से ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हुई। शनिवार को सबसे ज्यादा 150 से अधिक कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे। कुल्लू दशहरा उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए अब तक 400 से अधिक कलाकार ऑडिशन दे चुके हैं। 13 अक्तूबर को आनी उपमंडल में ऑडिशन प्रक्रिया होगी। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
कुल्लू के देव सदन में दशहरा उत्सव के लिए आयोजित ऑडिशन में भाग लेते कलाकार।-संवाद