फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवसदन में 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 04 Feb 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी, पुलिस व विद्यार्थियों ने कमाया पुण्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में रक्तदान शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया है। लला मेमे फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आयोजित किए गए रक्तदान शिविर के लिए सुबह से रक्तदाताओं को आना शुरू हो गया था।
रक्तदान करने के लिए लंबी लाइन लगी रही। इसमें आईटीबीपी के जवानों के साथ पुलिस, आईटीआई के छात्र और अन्य आम लोगों ने रक्तदान पर पुण्य कमाया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। इसके जरिये हम दूसरों की जिंदगी को बचा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील भी की। इस दौरान समाजसेवी डोला राम महंत ने 60 से अधिक बार रक्तदान किया। इसके अलावा एडीए अक्षय शर्मा सहित आईटीबीपी के जवानों ने पांच से दस बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मंगल चंद मनेपा ने कहा कि लला मेमे फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया गया है। कका शिविर काक सफल बनाने में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें