फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मूरिंग-नैनगार सड़क यातायात के लिए बहाल

विज्ञापन
लाहौल में मूरिंग- नैनगार सड़क यातायात के लिए बहाल करने में जुटी मशीनरी।हिमखंड गिरने से सड़क  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की मूरिंग-नैनगार सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने चोखंग पुल के पास गिरे हिमखंड का मलबा सड़क से हटा दिया है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीते शुक्रवार को चोखंग पुल के पास हिमखंड गिरा था और मलबा सड़क पर आने से आवाजाही ठप पड़ गई थी। आवाजाही बाधित रहने से गवाड़ी, छोगजिंग और नैनगार गांव के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि ग्रामीणों से चोखंग के पास सड़क पर हिमखंड गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाकर सड़क को बहाल किया गया। कहा कि अब मूरिंग-नैनगार सड़क यातायात के लिए बहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें