गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी में 15 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बरसात के दिनों में बाढ़ के खतरे से बचाव रहेगा।
विज्ञापन
तहसीलदार बंजार नीरज कुमार ने कहा कि आपदा के दौरान उत्पन्न खतरों से स्वयं और दूसरों को सुरक्षित निकालने का इस मॉक ड्रिल के माध्यम से अभ्यास करवाया जाएगा। इससे आपात स्थिति में जानमाल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। लोग जागरूक होकर राहत एवं बचाव कार्यों को बखूबी कर पाएंगे। संवाद