फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मोबाइल लोकेशन और डंप डाटा से खुलेंगे हत्या के राज

Fri, 13 Feb 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाइंड मर्डर के मामले में मृतक महिला की पहचान
विज्ञापन

शुक्रवार को 10 नेपाली पूछताछ के लिए बुलाए थाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। जगतसुख में महिला की हत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है। पुलिस ने वारदात वाले दिन का डंप डाटा एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की है।
मोबाइल डंप डाटा और मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद हत्या के राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। मृतक महिला की भी पहचान हो गई है। नेपाल से मनाली पहुंचे मृतका के बेटे मैकू ने मृतक की शिनाख्त की। महिला की पहचान 55 वर्षीय सुगमाया के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

गौर रहे कि जगतसुख में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था। महिला के हाथ-पांव बांधकर रखे गए थे जबकि गले में रस्सी के निशान मिले। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के साथ पुलिस ने मोबाइल डंप डाटा एकत्रित किया है। वारदात वाले दिन इलाके में एक्टिव मोबाइल फोन के आधार पर पूछताछ में कुछ खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस इलाके में रह रहे नेपाली मूल के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को भी लगभग 10 नेपाली पूछताछ के लिए थाना बुलाए गए। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है। मामले को लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है। वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें