फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कॉलेज बचाने मैदान में उतरीं विधायक राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी को बचाने के लिए लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा खुद मैदान में उतर आई हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर कॉलेज को छात्र संख्या के आधार पर बंद करने की अधिसूचना पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने घाटी की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए सरकार से विशेष राहत मांगी है। इस मसले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन

कहा कि कुकुमसेरी कॉलेज लाहौल घाटी में दूरदराज की आबादी को सेवाएं देने वाला एकमात्र कॉलेज है। इसे बंद करना या दूर स्थित कॉलेज में मर्ज करना छात्रों, खासकर लड़कियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए भारी कठिनाई पैदा करेगा। कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कॉलेज बंद न करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें