मनाली (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने वीरवार को क्लाथ स्थित नेचर पार्क और हॉट स्प्रिंग बाथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने दोनों पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मनाली में हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। विधायक ने कहा कि क्लाथ नेचर पार्क और हॉट स्प्रिंग बाथ जैसे पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास क्षेत्र के पर्यटन आकर्षण को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद