उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा इन दिनों लाहौल के दौरे पर हैं। शुक्रवार को विधायक तांदी, जाहलमा, नालडा और थिरोट क्षेत्र के लोगों से मिलीं और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने पेयजल, सड़क, विद्युत तथा अन्य मुलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं उदयपुर पहुंचने पर विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव भी लिए। इस दौरान जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विवेक गुलेरिया, जिला परिषद चेयरपर्सन वीना देवी, कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष दोरजे अंगरुप, ब्लाॅक समिति अध्यक्ष विपिन शाशनी आदि मौजूद रहे।