फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मिशन ने आंबेडकर जयंती पर सम्मानित किए महिला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देवसदन में मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम में मिशन के महासचिव लाल चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का देश और समाज के लिए योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज को समानता, न्याय और अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
विज्ञापन

भीम आर्मी एकता मिशन के राज्य प्रवक्ता दिले राम ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर मिशन की ओर से महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने उस वंचित समाज को अधिकार दिलाए, जो सदियों से सामाजिक असमानता और भेदभाव का सामना कर रहा था।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से दिया गया मताधिकार आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इससे पहले भीम आर्मी के राज्य अध्यक्ष राम लाल कुल्लवी ने सभी गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया और लोगों से बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विनोद कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें