फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एक ही रात में सात ऑटो की बैटरियां ले गए शातिर

Thu, 13 Feb 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाने से कुछ दूर खड़े थे तीन ऑटो, चार से अलेउ में निकाली बैटरियां
विज्ञापन

ऑटो यूनियन ने पुलिस में की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार शाम को शातिर एक के बाद एक सात ऑटो की बैटरियां निकालकर ले गए। यह वारदात दो अलग-अलग जगह पर हुई। तीन ऑटो पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर पार्क किए थे। अन्य चार ऑटो की बैटरियां अलेउ में निकाली गईं।
विज्ञापन

इस वारदात के बाद मनाली में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को पुलिस थाना से कुछ दूर छियाल की ओर जाने वाले रास्ते में खड़े एक ऑटो की बैटरियां चोरी हो गईं। चालक ऑटो पार्क कर अपने घर चले गए थे। वीरवार सुबह ऑटो के पास पहुंचे तो बैटरी गायब थी। शातिर चालक सीट के नीचे लगी बैटरी को सीट के नीचे लगी शीट काटकर ले गए। इसी तरह से अलेउ में भी चार ऑटो से बैटरियां निकाली गईं। ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने बताया कि एक ही रात में सात ऑटो से बैटरियां गायब हुई हैं। यूनियन ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी है। बैटरी चोरी की घटना को किसने अंजाम दिया, अभी इसका पता नहीं चला है। मनाली का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें