फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद योजना में शामिल करेंगे मिंधल माता मंदिर : डॉ. सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। इतिहास में पहली बार कोई राज्यसभा सांसद पांगी घाटी के दौरे पर पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार 6 दिवसीय दौरे पर लाहौल-स्पीति होते हुए पांगी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

डॉ. सिकंदर कुमार ने पांगी की चैहणी सुरंग, कांगड़ा-द्रम्मण-किलाड़ नेशनल हाईवे और पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। रविवार को उन्होंने ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका। मिंधल पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने मिंधल माता के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। मंदिर परिसर में सांसद ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मिंधल माता के मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इसे केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिंधल माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें