फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यूली मार्ग बंद होने पर छह पंचायतों की दूध, फल-सब्जी की सप्लाई फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। भूस्खलन के कारण सैंज-न्यूली मार्ग के अवरुद्ध होने से सैंज घाटी की छह पंचायतों की दूध, फल-सब्जी की सप्लाई फंस गई है। ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। पैदल ही गंतव्यों की ओर रवाना होना पड़ा। क्षेत्र की 16 पंचायतों को जोड़ने वाला मार्ग लारजी-सैंज भी वीरवार देर रात भूस्खलन के कारण बंद हो गया था लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद उसे बहाल कर दिया गया। सैंज से न्यूली की तरफ जाने वाला मार्ग सिउंड स्थित डैम साइट के पास भूस्खलन होने के कारण दिनभर बंद रहा।
विज्ञापन

सैंज-न्यूली मार्ग के बंद रहने के कारण शांघड़, शैंशर, रैला, रैला-दो आर सुचैहण और देहुरीधार पंचायतों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों जीवन, राजू, राम लाल, ध्यान सिंह, नीमत राम, लोत राम आदि का कहना है कि भूस्खलन के कारण लोगों की फल-सब्जी सड़कों पर जगह-जगह फंस गई है।
उन्होंने जिला प्रशासन और प्रोजेक्ट प्रबंधन से मांग की है कि बंद पड़ी सड़कों को जल्द बहाल किया जाए ताकि फल-सब्जी को समय पर मंडियों तक पहुंचाया जा सके। उधर, लोक निर्माण विभाग और एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

...
जीवानाला पर नड़ाहरा बिहाली के लिए बनी पुलिया बही
बारिश के चलते सैंज घाटी के नड़ाहरा-बिहाली में ग्रामीणों की ओर से बनाई गई पुलिया बह गई है। जीवानाला का जलस्तर बढ़ने से पुलिया बही। यहां वर्ष 2025 में आई बाढ़ के चलते पैदल पुल भी बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें