केलांग (लाहौल-स्पीति)। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद और सांस्कृृतिक प्रतियोगिता केलांग में संपन्न हुई। समापन समारोह में यूरनाथ पंचायत के प्रधान विजय आनंद शरीक हुए।
इस अवसर पर लड़कों के वर्ग में मिलन और लड़कियों के वर्ग में सरिता को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की खो-खो में ड्रिल्बू प्रथम और दूसरे स्थान पर भागा जोन, लड़कियों के खो-खो में भी प्रथम स्थान ड्रिल्बू और दूसरे स्थान पर चंद्रा जोन रहा। लड़कों के कबड्डी में ड्रिल्बू प्रथम और दूसरे स्थान पर भागा जोन रहा। लड़कियों के कबड्डी में ड्रिल्बू जोन प्रथम और भागा दूसरे स्थान पर रहा।
लड़कों के वॉलीबाल में भागा प्रथम और ड्रिल्बू जोन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में भी ड्रिल्बू जोन ने बाजी मारी। चंद्रा जोन दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के बैडमिंटन में ड्रिल्बू प्रथम और भागा जोन, लड़कियों के वर्ग ड्रिल्बू प्रथम, चंद्रा जोन ने बाजी मारी। लड़कों के 200 मीटर दौड़ में ड्रिल्बू जोन लोकन पहले स्थान पर रहे। तंजिन होजर दूसरे और मिलन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में सरिता प्रथम, विनीता दूसरे और सुष्मिता तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर में लोकन, तंजिन होजर और मिलन, लड़कियों में सरिता, विनीता और सुष्मिता, 800 मीटर में भी लोकन, तंजिन होजर और मिलन, लड़कियों के 800 मीटर में सरिता, विनीता और सुष्मिता, लड़कों के गोला फेंक में मिलन, लोकन और तरुण, लड़कियों में विनीता, तंजिन देकिद और भावना, लड़कों के लंबीकूद में मिलन, गणेश और तंजिन होजर, लड़कियों में विनीता, भावना और सरिता, लड़कों की 50 मीटर दौड़ में मिलन, लोकन और तरुण, लड़कियों में सरिता, विनीता और सुशीला, लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मिलन, लोकन और तरुण, लड़कियों में सरिता, विनीता और सुशीला क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रतियोगिता में डिल्बू को सर्वश्रेष्ठ जोन घोषित किया गया। लड़कों के वर्ग में मिलन और लड़कियों के वर्ग में सरिता को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।