फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लवी नाटी से दिया बेटी बचाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सैंज में कुल्लवी नाटी से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राओं ने कुल्लवी पट्टू और धाटू में सजकर नाटी डाली।
विज्ञापन

छात्राओं ने कुल्लवी परिधानों में सजकर पेश की नाटी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर के छठे दिन महाविद्यालय परिसर में महानाटी का आयोजन किया गया। महानाटी में राष्ट्रीय सेवा योजना की 25 स्वयं सेवियों समेत 80 से अधिक छात्राओं ने कुल्लवी परिधानों में सुसज्जित होकर भाग लिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का खूब मनोरंजन किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि महानाटी से छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें