फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वदेशी सामान के इस्तेमाल का रैली से दिया संदेश

Fri, 12 Jan 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुक्रवार की स्वदेशी जागरण मंच ने जिला मुख्यालय में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। सरवरी से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक निकाली रैली के जरिए लोगों को स्वदेशी अपनाने और स्वदेशी सामान खरीदने को लेकर प्रेरित किया।
विज्ञापन

रैली में जब भी बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे, चीन के सामान का बहिष्कार करने के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान युवाओं को स्वावलंबी बनने को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सेवा भारती प्रांत छात्रावास प्रमुख राम अयोध्या सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
कहा कि देश में चीन और अन्य विदेशी वस्तुएं लगातार बढ़ रही हैं जबकि देश में बन रही वस्तुएं नहीं बिक रही हैं। कहा कि युवाओं को स्वरोजगार को लेकर प्रेरित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस मौके नरेंद्र कुमार और हरीश शर्मा, रूपा ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें