फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलाहच स्कूल में मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
पलाहच स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलाहच में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

समारोह में एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला शटयाउगी और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पलाहच ने भी संयुक्त रूप से भाग लिया।
इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य विद्यालय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जमा दो की छात्रा देव कन्या को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। संजना को जमा एक में प्रथम स्थान हासिल करने और डिंपल शर्मा को जमा दो में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जसवंत को जमा दो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राम सिंह मियां ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें