फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जगतसुख स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगत सुख के वार्षिक  पारितोषिक समारोह नाटी प्रस्तुत करती छात्राए
विज्ञापन
मनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपप्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अधिकांश विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, जमा दो कक्षा का परिणाम 95 फीसदी रहा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


समारोह में छठी से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी, तमिल गीतों और फिल्मी गानों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षक वर्ग की सराहना की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर, एसएमसी प्रधान ललिता ठाकुर, जगतसुख पंचायत प्रधान मीरा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगत सुख के वार्षिक  पारितोषिक समारोह नाटी प्रस्तुत करती छात्राए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें