मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में अपराजिता थीम पर आधारित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। दो चरणों में हुए समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। एक बेटी के जन्म से लेकर उसके शिक्षित, सुसंस्कृत और सशक्त नारी बनने तक के सफर को मंच पर जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।
समारोह के पहले चरण में एसडीएम मनाली गुंजीत चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एलकेजी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। दूसरे चरण में डीएवी हिमाचल जोन-सी के एआरओ कुलदीप सिंह गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। डीएवी मनाली के प्रबंधक आरएस राणा ने कहा कि छात्राओं की ओर से अपराजिता थीम पर प्रस्तुतियां दीं। संवाद