वार्षिक समारोह त्रिवेणी में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
एपीएमसी के के चेयरमैन रामसिंह मियां ने दिया मेधावियों को सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में वार्षिक समारोह त्रिवेणी का आयोजन किया गया। इसमें एपीएमसी के जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन रामसिंह मियां मुख्यातिथि थे।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि को सलामी दी। प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने हिमाचली, हिंदी पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। प्राचार्य डॅ. सुजाता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
उन्होंने बताया कि सैंज कॉलेज का अपना भवन न होने से विद्यार्थियों की कक्षाएं, कार्यालय कामकाज और अन्य गतिविधियां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के कमरों में करवाई जा रही हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि विषम परिस्थितियां होने के बावजूद विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम और अन्य सभी गतिविधियां सराहनीय हैं।
इन विद्यार्थियों को सम्मान
चंद्रा, ढाबे राम, कशिश, हिमानी, ममता, रितिका, आंचल, रोहित, राकेश, तुषार, पारस, गीता, ईशा, रिया, कमला, रेशमा, प्ररेणा, रंजना, बबीता, मनोज, गोविंद, रोहित, भोलाराम, राहुल, गोपाल, अरूण, डेविड, अंश सोनी, नरेंद्र, आर्यन, कौशल्या, चवित्री, सीमा, नूरमा, हेमलता, रीना, ढाले राम, रितेश, कर्ण, तिलक, ठाकुर दास, अक्षय, ललित, सूरज, रमन, वेद प्रकाश, पंकज, विजय, डाबेराम, अमित, दर्शना, निहारिका, बनीता, सिमरन, प्रिया, श्रुति, भुवनेश्वरी, भावना, चंद्रावती, शिवानी, पार्वती, शिल्पा, रोशना, सतीक्षा, विपाशा, अनिता, शालू, सानिया, नितिका, इंदू, कर्णा, छविंद्र, विशाल, वीना, उर्मिला, आशा, तनुज, प्रेम, बिनित, अंकिता, भीमा, दीक्षा, कल्पना आदि को सम्मान मिला।