भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समाजसेवी गोपाल दास ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अर्पिता ठाकुर, आराध्या ठाकुर, पायल, रश्मि ठाकुर, गुंजन, याशिका, अर्नव ठाकुर, शिवानी, वर्तिका ठाकुर, अंजलि, सीमा देवी, सोनाक्षी को शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट करने पर सम्मानित किया गया।
खेलकूद में अव्वल रहने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। प्रधानाचार्य भावना सागर ने सभी मेधावियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद