कुल्लू। जिला में नशे की रोकथाम के लिए ब्लॉक स्तर पर ड्रग डिमांड रिडक्शन कमेटियों का गठन किया गया है। कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडलाधिकारियों को नशे के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष जागरूकता और रोकथाम गतिविधियां चलाने को कहा। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। राठौर ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सितंबर के चौथे या पांचवें सप्ताह में जिला स्तरीय मेगा आयोजन किया जाएगा। इसमें जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक सहभागिता और जन-प्रतिज्ञा सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी।