फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तांदी पंचायत में शुरू हुई कूड़ा संग्रहण सेवा, गंदगी फैलाने पर चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर माह 15 और 30 तारीख को घरों व पर्यटन प्रतिष्ठानों से उठेगा सूखा कूड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत तांदी ने पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा संग्रहण वाहन सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार को पंचायत प्रधान मंदीप सिंह सेठी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि हर माह 15 और 30 तारीख को घरों, होमस्टे, गेस्ट हाउस और अन्य प्रतिष्ठानों से सूखा कूड़ा एकत्र किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 10 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

कूड़ा संग्रहण के लिए प्रत्येक घर से न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। सड़क या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने वाले ग्रामीण, होटल-गेस्ट हाउस संचालक, वाहन चालक या पर्यटक का पंचायत की ओर से चालान किया जाएगा। पंचायत ने सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे लगाने के लिए 50 से अधिक डस्टबिन भी तैयार किए हैं, जिन्हें नियमित रूप से खाली किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें