फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टोल प्लाजा को लेकर आज होगी बैठक, मामला न सुलझा तो होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। डोहलूनाला टोल प्लाजा में 100 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाए जाने के बाद फोरलेन संघर्ष समिति के उग्र होने के साथ ही घाटी के लोगों में भारी आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने टोल प्लाजा प्रबंधन का विरोध किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर टोल बढ़ाने के निर्णय को वापिस नहीं लिया तो जोरदार विरोध-प्रदर्शन होंगे। हालांकि जिला प्रशासन ने मसले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अब सोमवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बैठक बुलाई हैं। इसके लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को बुलाया गया है। इसके साथ संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा होगी। गौर रहे कि टोल प्लाजा में फास्टैग के साथ कार, जीप और वैन का टोल एक तरफा टोल अब 75 रुपये हो गया है। इससे पहले यह 35 रुपये था।
इसके साथ ही एलबीसी और मिनी का एकतरफ टोल अब 125 रुपये हो गया है। बस, ट्रक डबल एक्सल का एकतरफा फास्टैग के साथ टोल 415 रुपये हो गया है, जबकि बड़े मालवाहक डबल एक्सल वाहनों के लिए एकतरफा फास्टैग 505 रुपये हो गया है। जो पहले आधा था। टोल में 100 फीसदी इजाफा होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि टोल प्लाजा को पूरी तरह से निरस्त किया जाएगा। इससे पीछे हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। प्रशासन के आश्वासन के बाद उम्मीद है कि सोमवार को ही यह मामला सुलझा दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभिन्न संगठनों और जनता से आह्वान किया है कि ढालपुर पहुंचे। बैठक के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें