सेउबाग में तीन दिवसीय जबाड़ी मेले का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू का शुक्रवार को सेउबाग में फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ। काईस स्थित देवालय से माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों के बीच सेउबाग पहुंचे। इसके बाद माता दशमी वारदा और देवता का ठाकर महाराज का भव्य देवमिलन हुआ।
माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के दर्शनों के लिए सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं सेउबाग में रातभर
माता का जगराता भी चला, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी-देवता कारदार संघ के दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता मेले में तीन दिन तक देव परंपरा का निर्वहन करेंगी। शनिवार को देवखेल और देवनृत्य आकर्षण होंगे। शनिवार को ठाकर महाराज के मंदिर में श्रद्धालु और हारियान गूर के माध्यम से पूछ भी डालेंगे। उधर, मेले में शुक्रवार को खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज समाजसेवी रोशन पठानिया ने किया।
सेउबाग युवा संगठन प्रधान रोहित वत्स ने कहा कि 15 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिओं के फाइनल होंगे। इस दौरान सचिव वेद भंडारी आदि मौजूद रहे।