फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू पहुंची लगघाटी की अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध

Mon, 29 Sep 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन शास्त्री नगर और सप्ताह तक ढालपुर में रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के अधिष्ठात्री माता भागासिद्ध अपने देवालय से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए रवाना हो गई हैं। माता का जिला मुख्यालय ढालपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
माता पहले ढालपुर स्थित गौहरी देवता के मंदिर में पहुंचीं। भव्य देव मिलन की परंपरा को निभाया गया। इसके बाद माता भागासिद्ध और देवता गाैहरी सोमवार शाम के समय शास्त्री नगर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक माता और देवता शास्त्री नगर स्थित मंदिर में रहेंगे। माता और देवता श्रद्धालुओं को शास्त्री नगर ने दर्शन देंगे। दो दिनों बाद दो अक्तूबर को मंदिर से ढालपुर के लिए रवाना होंगे। देवता गौहरी अपने मंदिर ढालपुर और माता भी उन्हीं के मंदिर में एक सप्ताह तक विराजमान रहेंगी। माता के पुजारी बेली राम ने कहा कि माता भागासिद्ध परंपरा के अनुसार सोमवार को दशहरा के लिए रवाना हुई हैं। दो दिन माता शास्त्री नगर और सात दिन देवता गौहरी के मंदिर ढालपुर में रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें