फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदान के लिए जागरूक करने निरमंड पहुंची मशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अनेक तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोकतंत्र की मशाल कार्यक्रम भी हो रहा है, जिसमें मशाल यात्रा निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिलेभर के लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश देना है।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ 13 मई को रथ मैदान कुल्लू से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया था। लोकतंत्र की मशाल यात्रा को कुल्लू शहर के मुख्यालय होते हुए चिह्नित स्थानों पर घुमाया गया। मंगलवार को यह मशाल निरमंड पहुंची है। जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने कहा कि मशाल जिले के 30-35 स्थानों और पोलिंग बूथों से होकर गुजरेगी। इसमें लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें