भुंतर (कुल्लू)। व्यापार मंडल की बुधवार को भुंतर में बैठक हुई। व्यापारियों ने निर्णय लिया गया कि भुंतर बाजार में दुकानें सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगी। हालांकि प्रशासन ने इसका समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक निर्धारित किया है। व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि नगर पंचायत के वार्ड चार को कंटेनमेंट जोन से हटाया जाए। व्यापार मंडल भुंतर के प्रधान पंकज सेठी ने कहा अब भुंतर बाजार सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेगा। इस दौरान भुंतर के व्यापारी पवन कुमार, इंदीवर मेहता, संजय पठानिया, दिनेश सूद, विनोद कुमार, महेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, रोहित, रवि कुमार, संजीव कुमार, प्रेम ठाकुर, अजय कुमार, विकास कुमार, राकेश, अजय और रोहित मौजूद रहे।