बाशिंग में अभ्युदय खेलकूद में 200 से अधिक खिलाड़ी बहा रहे पसीना
ऊंची और लंबी कूद में रिया ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाशिंग में आयोजित अभ्युदय खेलकूद की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में शिरढ़ की मान्या प्रथम रहीं। कुल्लू ग्रामीण की सुहानी द्वितीय और शिरढ़ की सारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। इसमें छात्र और छात्रा वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ कबड्डी और लंबी एवं ऊंची कूद स्पर्धा भी करवाई जा रही है।
200 मीटर दौड़ में कुल्लू ग्रामीण की सुहानी ने प्रथम, नग्गर की वर्षा ने द्वितीय और शिरढ़ की हर्षिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में खराहल की साहिना ने प्रथम, कुल्लू ग्रामीण की सुहानी ने द्वितीय और नग्गर की स्मृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की लंबीकूद में कुल्लू ग्रामीण की रिया ने प्रथम, कुल्लू ग्रामीण की सुहानी ने द्वितीय और नग्गर की तृप्ति ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में कुल्लू ग्रामीण की रिया ने प्रथम, शिरढ़ की चांदनी ने द्वितीय और नग्गर की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जगतसुख के दिव्यांश ने प्रथम, शिरढ़ के शैल ने द्वितीय, नग्गर के सुरेंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में शिरढ़ के निशांत ने पहला, नग्गर के पृथ्वी ने दूसरा और जगतसुख के शौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मनाली अंचल की खेल प्रशिक्षक नीलम राज ने कहा कि बाशिंग में अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग के 200 से अधिक खिलाड़ी अपने संच को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं। संवाद