फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मानविता, हर्शिता, लक्ष्य को मिला सम्मान

Fri, 06 Feb 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लूटी वाहवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। कैप्टन हनीफ वीर चक्र फाउंडेशन स्कूल सैज में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग शर्मा थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यार्थियाें ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
स्कूल प्रधानाचार्य धनवीर सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि साल भर सभी अध्यापकों ने कड़ी मेहनत से स्कूली बच्चों को हर गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा पर्यावरण दिवस पर भी जागरूकता रैली निकालकर सैंज घाटी के लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ही बच्चों को अच्छे मार्ग की ओर ले जाती है। मुख्यातिथि ने अव्वल रहे मानविता, अनवी गौतम, सचिन, कृतज्ञ शर्मा, हर्षिता, रीतिभा, सौरव ठाकुर, सारांश,अंकुश शर्मा,आरती कुमार, मुस्कान, सूर्यांशी शर्मा, प्रियांशी ठाकुर, अनन्या और सुकृति के अलावा धनेश्वरी ठाकुर, अक्षत ठाकुर, कृतिका राणा, लक्ष्य ठाकुर, गोदावरी, जॉनी, वीर प्रताप, वीरेन जोगी, कमलेश ठाकुर, हितेश कुमार, दक्ष ठाकुर, शर्वी और शौर्य के अतिरिक्त संस्कृति, कृष और अंजलि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बंजार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर, देवता लक्ष्मी नारायण के कारदार जगरनाथ, डॉ. राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल सैंज के प्रधानाचार्य वीर सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें