फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनु महाराज का जगथम ऋषि का भव्य देवमिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागीशियाड़ी में मनाया श्रुणी मेला, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। कोठी शैंशर के आराध्य देवता मनु महाराज के सम्मान में श्रुणी मेला मनाया जा रहा है। मेले में देवता मनु महाराज और देवता जगथम ऋषि का मंगलवार को भव्य देव मिलन हुआ। बता दें कि इससे पहले मझाण गांव में देवता डुखरू नारायण के सम्मान में श्रुणी मेला मनाया गया था। अब शैंशर कोठी के बागीशियाड़ी गांव में मेले की परंपरा को निभाया जा रहा है। मेले की देवता मनु महाराज और देवता जगथम ऋषि शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

श्रुणी मेले का दोनों देवताओं के भव्य मिलन से आगाज हो गया है। इससे पहले बीते रविवार को देवता मनु महाराज के हारियानों की एक टोली कंडी जोत (पहाड़ी) पर गई थी। मंगलवार को टोली लौटी है। मान्यता है कि यह टोली मेले के लिए पहाड़ी से फूल लेकर आती है, जिसे देवता के रथ में लगाया जाता है। देवता मनु महाराज के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि भाद्रपद माह में बागीशियाड़ी गांव में श्रुणी मेला मनाया जाता है। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें