भुंतर (कुल्लू)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान वसंत पंचमी को हुआ। इसमें हिमाचल और देश के लाखों श्रद्धालुओं के साथ 13 अखाड़ों ने आस्था की डुबकी लगाई। ऐसे में प्रयागराज में जिला कुल्लू के भुंतर के महामंडलेश्वर रामशरण दास महाराज के सानिध्य से मांडव ऋषि हिमाचल नगर के नाम से शिविर स्थापित किया। इसमें वसंत पंचमी के दिन करीब दस हजार भक्तों ने भोजन किया। रामशरण दास महाराज ने कहा कि प्रयागराज में यह भंडारा 12 फरवरी तक चलता रहेगा। कहा कि उनके साथ करीब 300 भक्त इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने यात्रा में अयोध्या, काशी, चित्रकूट, वृंदावन सहित कई तीर्थ स्थलों का दर्शन किया गया।