फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा मनाली, सीएम सुक्खू ने रखी रांगड़ी पुल की आधारशिला

Tue, 20 Jan 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। -संवाद 
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली को दशकों पुरानी ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मनाली के रांगड़ी में ब्यास नदी पर 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल का शिलान्यास किया। यह पुल मनाली शहर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन


इससे सैलानियों और स्थानीय लोगों को घंटों लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांगड़ी में पुल के निर्माण के बाद राइट बैंक से लेफ्ट बैंक की ओर जाने वाले वाहनों को मनाली मुख्य बाजार (टाउन एरिया) में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। वाहन सीधे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे, जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मनाली के आईबैक्स चौक पर 13.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्युत सब-स्टेशन की भी आधारशिला रखी, जिससे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान कुल 63 करोड़ 55 लाख रुपये की आठ विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
विज्ञापन


इसमें प्रमुख रूप से 10.69 करोड़ की नथाण-जाणा सड़क, 5.04 करोड़ की मनाली-कनयाल सड़क और 13.19 करोड़ की बबेली-जिंदौड़ सड़क का उन्नयन कार्य जनता को समर्पित किया। इसके अलावा शिलान्यास 2.90 करोड़ के भूस्खलन नियंत्रण कार्य, एक करोड़ की क्लाथ हॉट वाटर बाथ सुविधा और 2.22 करोड़ के जिला पंचायत संसाधन केंद्र बाशिंग की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें