फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बाहर का कूड़ा नहीं लेगी नगर परिषद मनाली : चमन

विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर व अन्य
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली 15 जुलाई से बाहर का कूड़ा नहीं लेगी। नगर परिषद मनाली ने बैठक कर यह पारित किया कि 15 जुलाई से मनाली से बाहरी क्षेत्रों लाहौल, कुल्लू, भुंतर, बजौरा, मणिकर्ण और आनी से आने वाला कचरा मनाली कूड़ा संयंत्र में नहीं लिया जाएगा। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली साथ लगती पंचायतों और होटलों का कचरा स्थायी समाधान नहीं होने तक यथावत लेती रहेगी। अगर 15 जुलाई के बाद बाहर से कूड़े की गाड़ियां मनाली आती हैं तो उन्हें वापस कर दिया जाएगा। कूड़ा संयंत्र में क्षमता से अधिक कूड़ा हो चुका है। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें