फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ का मलवा गिरने से दो घंटे रहा बाधित

Sat, 07 Mar 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ का मलवा गिरने से दो घंटे रहा बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग। शुक्रवार को मनाली-लेह हाईवे पर जिस्पा और दारचा के बीच पहाड़ी से अचानक बर्फ का मलबा गिरने से करीब दो घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान दोनों ओर पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई संख्या में वाहन फंस गए।
जानकारी के अनुसार अचानक पहाड़ी से बर्फ का मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया। सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंची और पर्यटकों की मदद से बर्फ को हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार इन दिनों घाटी में तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ियों पर जमी बर्फ ढीली होकर खिसक रही है। इसी कारण बर्फ का मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा और मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें