फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल : मनालसू नाले में गिरी जिमनी गाड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन अस्पताल में भर्ती; देर रात हुआ हादसा

Sat, 01 Aug 2026 10:23 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर मनालसू नाले में गिर गया। हादसे में मंडी और कुल्लू के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओल्ड मनाली में शुक्रवार देररात एक वाहन (जिम्नी) के मनालसु नाले में गिरने से चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। वाहन में पांच लोग सवार थे। ये सभी वशिष्ठ से मनाली की ओर आ रहे थे। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे मनालसु नाले में गिर गया। थाना मनाली में शुक्रवार आधी रात 112 नंबर के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधक जयंत तिवारी, निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) ने रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे नाले में गिरा था। दुर्घटना में वाहन चालक रोहित कुमार (32) पुत्र नेत्र सिंह निवासी झीड़ी डाकघर नगवाईं तहसील औट जिला मंडी तथा करुण बौद्ध (35) पुत्र बाबू लाल निवासी बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाहन में सवार विवेक (30), नरेश कुमार (28) और उर्मिला (22) घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि थाना मनाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 125 (क) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की ओर से लापरवाही से वाहन चलाना और वाहन पर नियंत्रण खो देना पाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर पहाड़ी और घुमावदार सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें