फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेहमानों की मुस्कान से महक रहा मनाली

Thu, 06 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के रोहतांग के समीप ताजा बर्फबारी से ढका मार्ग।-संवाद
विज्ञापन
मनु की नगरी में बढ़ने लगी पर्यटकों की भीड़, वीकेंड पर और बढ़ाेतरी की उम्मीद
विज्ञापन

वोल्वो बसों के साथ टेंपो ट्रैवलर में पहुंच रहे बाहरी राज्यों के पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। आपदा के बाद मनाली में सब सामान्य हो गया है। सड़कें भले ही पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं लेकिन पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
इस बार वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। वीरवार को ही मनाली में बाहरी राज्यों से लगभग 600 वाहन पहुंचे। आने वाले दिनों में इस संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते की तुलना इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में लगभग 50 प्रतिशत इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मालरोड समेत मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त सूचना के मुताबिक मनाली में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले सप्ताह मनाली में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा करीब 400 था। इस सप्ताह यह आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। वीकेंड पर यह आंकड़ा 800 के करीब पहुंचने की उम्मीद है। होटल संचालकों की मानें तो इस सप्ताह पर्यटकों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने कहा कि पर्यटक होटलों की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत पहुंच गई है। वीकेंड पर और इजाफा होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि वीकेंड के लिए अच्छी बुकिंग है। मनाली में इस बार वीकेंड में ठीकठाक भीड़ जुटने की उम्मीद है। वीरवार को भी पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी देखी गई। मनाली में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। फोरलेन पुल से भूतनाथ मंदिर, बाहंग और अलेउ की तरफ वाहनों की लंबी लाइन देखने को मिली। डीएसपी केडी शर्मा बताया कि मनाली में पर्यटकों कि संख्या बढ़ गई है। उन्होंने अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऑनलाइन बुकिंग में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें