फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नए साल के जश्न के लिए मनाली के होटल पैक

Fri, 26 Dec 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर उमड़ी पर्यटको की भारी भीड़। नव बर्ष के जश्न के लिए पर्यटक मनाली का रूख कर 
विज्ञापन
75,000 पर्यटक जुटने की उम्मीद, होटलों में धड़ाधड़ हो रही एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

जनवरी के पहले सप्ताह तक भरे रहेंगे होटल, बढ़ती जा रही मेहमानों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी नववर्ष के स्वागत के लिए तैयार है। इन दिनों मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 31 दिसंबर को पर्यटकों का सैलाब उमड़ेगा।
क्रिसमस मनाने के लिए मनाली में लगभग 50,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे। अब नववर्ष का जश्न मनाने के लिए भी एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। 31 दिसंबर के लिए पर्यटन निगम के सभी होटल पैक हो गए हैं। निजी होटलों में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी चल रही है। नववर्ष पर लगभग 75,000 पर्यटकों के मनाली पहुंचने की उम्मीद है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक होटलों की अच्छी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली के शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बने होम स्टे को भी पर्यटक तरजीह दे रहे हैं। जनवरी में भी अच्छा विंटर सीजन चलने की उम्मीद जताई जा रही है। मनाली पहुंचा हर सैलानी अटल टनल रोहतांग का दीदार करना चाहता है। टनल को पार कर लाहौल घाटी पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है। होटल कारोबारियों की मानें तो लगभग दो जनवरी तक मनाली में भीड़ रहेगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम और कई बड़े निजी होटल पैक चल रहे हैं। बिना बुकिंग मनाली पहुंच रहे पर्यटक ग्रामीण क्षेत्रों में बने गेस्ट हाउस और होम स्टे का रुख कर रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसी उन्हें उम्मीद है। नववर्ष के जश्न के लिए लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि निगम के सभी होटल पैक हैं। नववर्ष पर होटलों में जश्न मनाया जाएगा। एचसीएल बड़ागढ़ रिजॉर्ट के संचालक नकुल खुल्लर का कहना है कि सीजन जोरों है। जनवरी के प्रथम सप्ताह तक होटल पैक हैं। इसके बाद हालांकि, बुकिंग कम हैं लेकिन जनवरी में तक अच्छा सीजन चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें